बहराइच मुकेरिया में विद्यार्थियों को मिली पढ़ाई की नई सुविधा, 24 स्टडी टेबल वितरित

मुकेरिया, महसी। ग्राम पंचायत मुकेरिया के ग्राम प्रधान सूरज कुमार गोंड ने कम्पोजिट विद्यालय मुकेरिया में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 स्टडी टेबल वितरित कीं। इस पहल से छात्र-छात्राओं को कक्षा में अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शबनम इकबाल ने ग्राम प्रधान के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि स्टडी टेबल उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक एवं बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने सहयोग के लिए ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया।

ग्राम प्रधान सूरज कुमार गोंड ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षक सलमान अहमद, सुनील सिंह, राम आशीष सिंह, नेहा द्विवेदी, सरिता चौधरी, सीता वर्मा, देवेंद्र सिंह, शारदा केसरवानी, जितेंद्र बाजपेई, विद्यावती देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *