राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में गूंजेगी लोकतंत्र की बुलंद आवाज : आशीष तिवारी ।

SIR व वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष ने चुनाव आयोग को घेरा

भोपाल। कांग्रेस नेता एवं पार्टी के प्रचारक आशीष तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की आवाज और संविधान के सजग प्रहरी हैं। वे देश के मतदाताओं के अधिकार, चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े सवाल लगातार मजबूती से उठा रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष के सांसदों की आवाज को पुलिस, बैरिकेड या सत्ता के दबाव से रोकने की कोशिश हो सकती है, लेकिन जनता के सवालों को नहीं। SIR और मतदाता सूची को लेकर उठे सवालों का जवाब रोकने के बजाय चुनाव आयोग को तथ्य और रिकॉर्ड के साथ देश के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सत्ता के दबाव और संरक्षण में काम करने के बजाय विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनके सवालों पर प्रभावी, पारदर्शी और तथ्यात्मक संवाद कर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ विपक्ष की आवाज नहीं, बल्कि करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों की आवाज बनकर सवाल उठा रहे हैं। उनकी आवाज रोकने से लोकतंत्र के सवाल नहीं रुकेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि इन गंभीर सवालों का समाधान नहीं हुआ तो ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ समूचा INDIA गठबंधन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से देशभर में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
तिवारी ने कहा सत्ता स्थायी नहीं है,संविधान स्थायी है। सरकारें बदलती हैं, लेकिन जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *