एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया गांव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।सुबह जब गांव के लोगों ने युवक को पेड़ पर लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आलोक पुत्र रामलड़ैते उम्र 26 वर्ष निवासी खरसुलिया बुधवार को अचानक घर से निकला और गायब हो गया।गुरुवार को सुबह खेत में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है ।पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है शव का पोस्टमार्टम करवाया है।जानकारी के अनुसार युवक की शादी छ वर्ष पूर्व हुई थी दो बच्चे होने के बाद पत्नी छोड़कर चली गई जिसके बाद युवक परेशान रहने लगा था दोनों बच्चों की भी मौत हो चुकी है।पत्नी पूजा निवासी इंद्रपुर थाना मोहम्मदाबाद छोड़कर चली गई थी और 3 माह से आ नहीं रही थी ।इसी बात से क्षुब्द होकर युवक ने खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले पर थाना प्रभारी आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल जारी है।
