दुर्गा पूजा को लेकर मुस्तैद दिख रहा प्रशासन, अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी।हरसिद्धि थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र, पर्यवेक्षी पदाधिकारी अजय कुमार सिंह तथा हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर निर्मित हो रहे दुर्गा पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पंडालों की स्थिति, आवागमन की सुविधा,भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का बारीक जायजा लिया। इस अवसर पर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं आयोजकों के साथ संवाद किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।डीएसपी व अधिकारियों के मुख्य निर्देश सीसीटीवी और सुरक्षा पूजा समितियों को पंडालों एवं आसपास के परिसर में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया गया।

वॉलंटियर्स की तैनाती भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में चिन्हित पूजा समिति के स्वयंसेवकों वॉलंटियर्सको तैनात करने को कहा गया।अग्निशमन व्यवस्था किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए पंडालों में बालू, पानी और अग्निशमन यंत्रों की पुख्ता व्यवस्था रखने की हिदायत दी गई।डीजे और अफवाहों पर रोक सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप डीजे के अनियंत्रित प्रयोग पर प्रतिबंध और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों से बचने की अपील की गई।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि श्रद्धालु भयमुक्त माहौल में मां दुर्गा की आराधना कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *