औरंगाबाद के IAS ने मीडिया कर्मीयों के कार्यों को सराहा और किया सम्मानित।

नेशनल प्रेस दिवस : बिहार, औरंगाबाद के जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने अपने संबोधन में कहीं की मीडिया की सकारात्मक एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग प्रशासन के कार्यों को प्रोत्साहित करती है। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में योजना भवन स्थित सभाकक्ष में नेशनल प्रेस दिवस के अवसर पर मंगलवार के दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया गया तथा जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदया ने अपने संबोधन में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि एक सशक्त, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मीडिया प्रशासन और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को प्रशासन के समक्ष रखने में भी मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने जिला प्रशासन की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को सकारात्मक एवं सराहनीय ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी मीडिया प्रतिनिधियों की प्रशंसा की; विशेष रूप से देव कार्तिक छठ मेला-2026 के दौरान मीडिया द्वारा किए गए व्यापक कवरेज की सराहना करते हुए कहा कि मेले की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को मीडिया ने प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया। वें बोलीं मीडिया की सकारात्मक एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग प्रशासन के कार्यों को प्रोत्साहित करती है। जिला प्रशासन एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, आपसी संवाद और सहयोग से विकास कार्यों को गति देने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में सहायता मिलती है।

जिलाधिकारी महोदया ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मक सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और मीडिया का साझा उद्देश्य जनहित, जनकल्याण एवं जिले का सर्वांगीण विकास है। इस दिशा में मीडिया की सक्रिय एवं सकारात्मक सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता (प्रबंधन) उपेंद्र पंडित, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पूराज सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *