हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में छह गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी।हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर एस आई शिखा कुमारी के द्वारा पुलिस के साथ विभिन्न मामलों, मद्य निषेध अधिनियम तथा न्यायालय से निर्गत वारंट के विरुद्ध समकालीन अभियान चलाकर छह अभियुक्तों व वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।हत्या के प्रयास मामले में कार्रवाई हरसिद्धि थाना कांड संख्या 304/26 हत्या का प्रयास के प्राथमिक अभियुक्त दीपक कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी पानापुर ततवा टोला को गिरफ्तार किया गया है।हरसिद्धि थाना कांड संख्या 562/26 हत्या का प्रयास के प्राथमिक अभियुक्त मुनीर आलम उर्फ साहब उम्र 39 वर्ष पिता अलीमुद्दीन अंसारी, निवासी सरेया खुर्द को पकड़ा गया है।

हरसिद्धि थाना कांड संख्या 563/26 हत्या का प्रयास के प्राथमिक अभियुक्त एक नाबालिग विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।मद्य निषेध एवं वारंट मामलों में गिरफ्तारी हरसिद्धि थाना कांड संख्या 331/22 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30ए के प्राथमिक अभियुक्त जोशी कुमार उम्र 20 वर्ष पिता जितेन्द्र सहनी, निवासी दामोवृति को गिरफ्तार किया गया है।

हरसिद्धि थाना कांड संख्या 559/26, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30ए के प्राथमिक अभियुक्त एक महिला को हिरासत में लिया गया है।टीआर संख्या 318/26 के मामले में एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।


टीआर संख्या 1486/23 के वारंटी जगन्नाथ चौधरी, पिता सटहा चौधरी, निवासी खोरी पाकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों व वारंटियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *