प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा सहित सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली रवाना

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में लोकतंत्र की आवाज बुलंद करेंगे झारखंड के कांग्रेसी

रांची।
देश में लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विजय शंकर नायक जिला रांची कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा सहित, सोमनाथ मुण्डा, सदन कुमार, जिला,उपाध्यक्ष, विनोद कुमार मुण्डा, जिला महासचिव, जाकीर अंसारी,फिरोज रिजवी मुन्ना, सुरेन कालंदी,महेश शर्मा, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता आज ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली** में शामिल होकर लोकतंत्र की आवाज को बुलंद करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की सुरक्षा का है। चुनाव केवल सरकार बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की संप्रभुता और लोकतांत्रिक अधिकारों की सबसे महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है। यदि वोट की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो इसका सीधा असर देश के लोकतांत्रिक भविष्य पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता के वोट, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की आवाज है।

श्री नायक ने कहा कि झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश का कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। दिल्ली में होने वाली महारैली में झारखंड के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों को मजबूती से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इस ताकत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। कांग्रेस हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष करेगी।

“वोट रहेगा तो लोकतंत्र रहेगा, लोकतंत्र रहेगा तो देश मजबूत रहेगा।”

श्री नायक ने झारखंड की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के इस अभियान में एकजुट होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *