नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी।हरसिद्धि स्थानीय थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व हुई छात्रा के अपहरण के मामले में हरसिद्धि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरैया निवासी हरिओम कुमार और सुगौली थाना क्षेत्र के बड़ा बौधा निवासी दानिश खान उर्फ फैयाज़ खान के रूप में की गई है।पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों गिरफ्तार युवकों ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
उनके अनुसार, पकड़िया निवासी पिंटू ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया था और फिर चार अन्य युवकों के साथ मिलकर इस अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। इस पूरे षड्यंत्र और कांड में गिरफ्तार दोनों युवक भी शामिल थे।घटना के बाद से ही हरसिद्धि पुलिस लगातार अनुसंधान और छापेमारी में जुटी थी।पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की इलाके में काफी चर्चा हो रही है और लोग सराहना कर रहे हैं।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।
