बहराइच। रामगांव पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 नवंबर को कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमा संख्या 405/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित सल्लू उर्फ सलमान पुत्र मोहम्मद हसीब निवासी खैरटिया हमीनपुर, थाना रामगांव को ग्राम राजापुरमाफी के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP40AD6322) बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रामगांव और दरगाह शरीफ थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार सिंह, मैनेजर सिंह, कांस्टेबल सोनू यादव और कृष्ण कुमार शामिल रहे।
