विजय कुमार उपाध्याय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देवीपाटन मंडल का मंडलीय संगठन मंत्री बनाए जाने पर शिक्षक समाज में हर्ष।

सुरेश यादव बहराइच:- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा एवं प्रांतीय कार्यसमिति ने जनपद बहराइच के कर्मठ, मिलनसार एवं संगठन के प्रति समर्पित शिक्षक नेता विजय कुमार उपाध्याय को देवीपाटन मंडल का मंडलीय संगठन मंत्री नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस मनोनयन की खबर से जनपद के शिक्षक समाज में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।विजय कुमार उपाध्याय को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर शिक्षकों ने इसे बहराइच जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। शिक्षकों का कहना है कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनपद के समस्त शिक्षक समुदाय के सम्मान और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है।

शिक्षक समाज को विश्वास है कि विजय कुमार उपाध्याय अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर देवीपाटन मंडल में शिक्षक संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की आवाज को और बुलंद करेंगे।उनके मनोनयन पर जनपद बहराइच के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक,जनपदीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह,भुवनेश्वर पाठक,मृत्युंजय शुक्ल,जय सुख लाल मिश्र,अनिल सिंह,ज्ञानेंद्र पाल आजाद,उत्कर्ष तिवारी,बृजेन्द्र मणि पांडेय,संध्या सिंह,ब्रह्मेन्द्र शुक्ल,रोली सारस्वत,मोनिका वर्मा,कंचन गुप्ता,सुनीता सिंह,सरिता गुप्ता आदि शिक्षकों, शिक्षक नेताओं एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया और विजय कुमार उपाध्याय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *