
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के निधन पर शनिवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नंबर 13 स्थित हीरा प्रधान जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय हीरा प्रधान के पुत्र अनिल शर्मा ने की, जबकि आयोजन विपिन वर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य प्रेमशीला शर्मा, भाजपा नेता अभिषेक सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नाथ वर्मा, सांथा ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल, भाजपा के पूर्व महामंत्री विनोद पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय, नरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद यादव, इमरान अहमद, गफ्फार अहमद, शैलेंद्र गुप्ता, रवींद्र शर्मा, रवींद्र सिंह, सभासद राजेंद्र कन्नौजिया, तपनाथ मौर्य, रामशंकर दूबे, अरुणेंद्र उर्फ गोलू राय, सद्दाम, राजू पांडेय, वसी अहमद, अभिषेक मोदनवाल, सत्यम सैनी, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पांडेय और विश्वसेन मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।सभा में वक्ताओं ने मातृशक्ति के महत्व और मां के संस्कारों को याद करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
