जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जी के अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई।
जिसमें जिला अध्यक्ष ने बैठक में प्रस्ताव को रखते हुए कहा कि आगामी 11 मई वृहस्पतिवार को माननीय प्रदेश के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का आगमन जमशेदपुर में हो रहा है।
जो सुबह 10:15 बजे डोबो पुल पर उनका आगमन होगा। जहाँ से प्रदेश अध्यक्ष सीधे जिला बैठक में शामिल होने के लिए तिलक पुस्तकालय पहुँचेंगे।
जिला बैठक में नव नियुक्त जिला पदाधिकारी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिला स्तरीय अग्रणी संगठन विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन को आमंत्रित किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वयं ही सभी पदाधिकारीयों का समीक्षा एवं सत्यापन करेंगे, साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों को दिशानिर्देश देंगे।
जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है।
बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
आवश्यक बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर नगर, जिला उपाध्यक्ष में रामदरस चौधरी, राज किशोर यादव, अवधेश सिंह, संजय सिंह आजाद, अरूण कुमार सिंह, मनोज झा, रजनीश सिंह, संजय तिवारी, बबलू झा, अंसार खान, जिला महामंत्री में परविंदर सिंह सोहेल, अशोक सिंह क्रांतिकारी, गुरदीप सिंह, हरिहर प्रसाद, सनातन भकत, रंजीत सिंह, रंजीत झा, उदय कुमार सिंह, अनुप मिश्र, अजय मिश्र, राजू वर्मा, राजा ओझा, संजय प्रसाद, राहुल गोस्वामी, मो सगीर, मो सलीम, कोषाध्यक्ष सलीम खान, प्रवक्ता में कुमार गौरव, बलजीत सिंह बक्सी, जिला सचिव में अजय महतो, इन्द्रदेव प्रसाद, अरूण बारीक, अमृत गुप्ता, रानी राव, राज कुमार वर्मा, ईश्वर चन्द्र गुप्ता दिपक, कौशल प्रधान, विकास मुखी, पी के सतपति, रमन खान, सुनील चौबे, एआर कैलाश, सचिन कुमार सिंह, तथा विशेष रूप से प्रदेश प्रतिनिधि गुलाम सरवर, विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हुए।