नीट परीक्षा में सक्षम आर्या ने पाई 8240 वीं रैंक परिजनों, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

अलीगंज– व्यवसायी अजय आर्या के पुत्र सक्ष ढहम आर्या ने नीट परीक्षा में 8240 वीं रैंक प्राप्त कर नगर का मान बढाया है। आर्या के एमबीबीएस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने हर्ष जताया है।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा कराई गई राष्ट्रीय परीक्षा में सक्षम आर्या ने 645 अंक प्राप्त किया है।

समक्ष नीट परीक्षा में मिली सफलता को पिता अजय आर्या एवं माता अंजू गुप्ता का योगदान मानते है। उन्होंने बताया कि वह चिकित्सक बनकर गरीबों, असहायों की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।

हर्ष जताने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आमोद गुप्ता, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष विनोद आर्या, संजय आर्या, प्रमोद आर्या, पालिकाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता बॉबी, चंदन गुप्ता आदि प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!