नवनीत कुमार सिंह – मोतिहारी
मोतिहारी।अरेराज आगामी अनंत चतुर्दशी मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार, को अनुमंडल पदाधिकारी, सुजित कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकारियों एवं सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के महंत श्री रविशंकर गिरी जी के साथ मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मेला शुरू होने से पूर्व की जाने वाली तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए।एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
