विधायक सहित अन्य की रही मौजूदगी….
अलीगंज. अलीगंज विकास खंड कार्यालय सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में आँगन वाड़ी सहायिका के सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया सभी मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण को सुना इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में विधायक सत्य पाल सिंह राठौर नगर पालिका प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता आशीष राजपूत ब्लाक प्रमुख सहित अन्य थे.मौजूद लोगो ने आँगन बाड़ी के कार्यों की प्रसंशा की साथ ही अल्प मानदेय को लेकर सरकार ने इनका मानदेय में भी बड़ोंत्तरी की.

मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका सीधा प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे तक चला जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने हिस्सा लिया।
मानदेय बढ़ने की घोषणा से मौजूद आंगनबाड़ी कर्मियों में खुशी दिखी। कार्यक्रम के दौरान सरकार ने महिला एवं बाल विकास से जुड़े कामों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भूमिका की तारीफ भी अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मानदेय वृद्धि की घोषणा को ऐतिहासिक बताया।

पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाते….. विधायक
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं तक पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाते हैं। इसमें कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की अहम भूमिका होती है। मानदेय में यह बढ़ोतरी उनके काम के लिए एक तरह का प्रोत्साहन है।
बुधवार से पोषण माह की शुरुआत होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए ग्रामीण इलाकों तक पोषण से जुड़े संदेश पहुंचाए जाएंगे। साथ ही गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को बेहतर पोषण के लिए जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने पोषण अभियान को लोगों की भागीदारी से सफल बनाने पर जोर दिया।
विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओ को गोद भरई व अन्य हेतु खिलौना वितरित किया.
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा आशीष राजपूत राघबेंन्द्र सिंह ब्लाक अशोक रतन शाक्य कुसमा सहित अन्य लोग मोजद रहे।
दिलीप सिंह अलीडज एटा
