ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच रामगांव क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में गन्ने के खेत में मिला अज्ञात महिला का शव

बहराइच जनपद के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर में बुधवार को गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रामगांव थाना प्रभारी (SHO) एवं क्षेत्राधिकारी (CO) महसी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बहराइच भेज दिया है।


मृतका की पहचान तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *