बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध समाज नें निकाली भव्य शोभायात्रा, दिखा श्रद्धा और सेवा का संगम

पुष्प वर्षा व मीठे जल वितरण से श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत, निकली आकर्षक झांकी

एटा बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर एटा में बौद्ध समाज द्वारा भव्य मेला एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। पटियाली गेट से निकली झांकी ने पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों को दर्शाती आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिनमें शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया गया।

शोभायात्रा क़े दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जहां महिला नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा झांकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी भावुक एवं आध्यात्मिक हो उठा। गर्मी को देखते हुए बौद्ध अनुयायियों द्वारा सेवा का विशेष ध्यान रखा गया।

पटियाली गेट स्थित स्टॉल लगाकर ठंडा मीठा जल, रूहअफ़ज़ा व शरबत का वितरण किया गया, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को राहत मिली। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया। बौद्ध समाज के लोगों ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों की स्मृति में मनाई जाती है। यह दिन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा और मध्यम मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस दौरान राजेंद्र सिंह शारदा मेडिकल स्टोर, फलराम सिंह कुशवाह भाजपा बूथ अध्यक्ष, विनय वार्ष्णेय, हेमंत कुशवाह, राधेश्याम शाक्य बाबा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *