पीएम श्री जीजीआईसी बहराइच में आयोजित हुआ कैरियर गाइडेंस मेला

मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद रहे

नवयुग समाचार

बहराइच- मंगलवार को शहर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच में 18/08/2026 को कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद व विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेश कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक, यशंवत कुमार प्रधानाचार्य जीआईसी भग्गडवा बाजार,नागेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य जीआईसी बहराइच,

अमित कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य पीएम श्री जीआईसी रमपुरवा व प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा तथा समस्त शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अधिकारी ने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी छात्राओं को प्रदान की। कैरियर गाइंडेस मेला में विद्यार्थियों द्वारा स्टाल लगाए गए।

सभी अतिथियों ने स्टाल पर पहुँचकर विद्यार्थियों से जानकारी हासिल की। तथा विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता पाने के टिप्स दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा सभी अतिथियों को विद्यालय की पत्रिका भेंट किया। कैरियर गाइंडेस की नोडल प्रभारी श्रीमती प्रतिमा कुमारी व सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *