बारिश का फायदा उठाकर सुनार की दुकान में चोरी, चोरो ने ताला ही नहीं तोड़ा बल्कि सुनार की अलमारी को उठाकर ले गए,लाखो का सोना चांदी उडाया

एक बार फिर चोरों ने बाजी मारी, बड़ी घटना को दिया अंजाम

ऐसा लगता है चोर पुलिस से अब 10 कदम आगे चल रहे है

अलीगंज। कस्बा अलीगंज के मोहल्ला मेवाती खानकाह के पास स्थित एक सुनार की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। रात में हुई बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखी तिजोरी उठाकर ले गए। चोरी की इस घटना में दुकान मालिक कन्हैया पुत्र सुरेंद्र वर्मा को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के समय दुकान के शटर को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखी भारी तिजोरी को उठाकर अपने साथ ले गए। और पड़ोस में ही बक्सा बनाने वाले फैक्ट्री का ताला तोड़कर अलमारी को अंदर ले गए और अलमारी का ताला तोड़कर लाखों का सोना चांदी आदि चुरा ले गए।बारिश होने के कारण आसपास के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी।

सुबह करीब 6:02 बजे पड़ोसी सब्जी विक्रेता जब अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने सुनार की दुकान का शटर कटा हुआ देखा। दुकान का शटर कटा देखकर उसने तत्काल दुकान मालिक कन्हैया को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए।

पीड़ित दुकान मालिक के अनुसार, तिजोरी में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था, जिसकी कुल कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने मे जुट गई।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा डॉग स्क्वायड की टीम, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को जुटाने में लग गई।

कस्बे में सुनार की दुकान में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में भी रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। दिलीप सिह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *