बहराइच। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पांडे जन सेवा केंद्र संचालकों से अवैध वसूली करता था। एक जनसेवा केंद्र संचालक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को लेकर नगर कोतवाली पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
घटना के बाद जन सेवा केंद्र संचालकों में चर्चा का माहौल है। वहीं एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
