बहराइच सड़क हादसा: चार घरों में पसरा मातम, कंबाइन चालक और कंबाइन अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

एसपी के निर्देश के बावजूद नहीं हुई पहचान, CCTV और टोल रिकॉर्ड पर टिकी निगाहें

बहराइच, 19 मई। नानपारा-बहराइच मार्ग पर डिहवा पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कंबाइन मशीन की टक्कर से टाटा पंच कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसा उस समय हुआ जब कार सवार लोग नानपारा से बहराइच की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मटेरा की दिशा से आ रही एक कंबाइन मशीन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में मुकेरिया निवासी 1.अनिल कुमार पुत्र सुरेश निवासी मुकेरिया थाना राम गांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 40बर्ष
2. अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी हम्जापुरा थाना दरगाह शरीफ बहराइच उम्र 38 लगभग बर्ष
3 अनिल कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी मेटुकहा थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 42 बर्ष
4 महेंद्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी फतेहपुरवा मोहमदपुर थाना राम गांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 45बर्ष

मामला दर्ज, जांच जारी

थाना नानपारा में अज्ञात कंबाइन मशीन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106(1) और 125(a) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच पर उठ रहे सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण कर आरोपी वाहन की जल्द पहचान और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई घंटे बीत जाने के बाद भी कंबाइन मशीन और उसका चालक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

CCTV और टोल रिकॉर्ड पर नजर

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि जब पुलिस चोरी हुए छोटे-बड़े वाहनों तक का पता लगा लेती है, तो इतनी बड़ी कंबाइन मशीन आखिर कैसे गायब हो सकती है।

लोगों ने सवाल उठाया कि

घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप पर CCTV कैमरे लगे हैं, जबकि कुछ दूरी पर NH-927 टोल प्लाजा भी मौजूद है। ऐसे में आरोपी वाहन की पहचान अब तक न हो पाना जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

परिजनों की मांग

पीड़ित परिजनों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *