थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।अधिकारीद्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निस्तारण आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित प्रकरणों का फीडबैक भी लिया गया। थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *