चार दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में फर्जी महिंद्रा एंड महिंद्रा के पार्ट्स जब्त, 4 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश: स्थानीय पुलिस की टीम ने नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले रैकेट के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर में स्थित चार प्रमुख ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कंपनी के भारी मात्रा में नकली पार्ट्स और सामान बरामद किए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सूचना और इनपुट के आधार पर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) श्रीमती आरती सिंह के विशेष निर्देश और अनुमति पर कादरी गेट थाना पुलिस ने जाल बिछाया। उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) श्री कपिल कुमार और कादरी गेट थाने की पुलिस टीम के अधिकारियों ने इन संदिग्ध ठिकानों पर रेड की।

पुलिस ने कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार अलग-अलग ऑटो गैरेज और स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर छापेमारी की, अनीश ऑटो गैरेज से अनीश, दिलीप ऑटो पार्ट्स से संचालक दिलीप रिंकू स्पेयर पार्ट्स के संचालक रिंकू व् भारत ऑटोमोबाइल्स से किशोर कुमार नाम को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में पुलिस ने कादरी गेट थाने में एफआईआर संख्या 0100/2026 दर्ज की है। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 (Copyright Act 1957) की धारा 63, 64 और 65 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *