अलीगंज। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य शुरू कराया गया है। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ द्वारा ग्राम गलारपुर से फर्दपुरा तक संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ किया गया।

लगभग 1.500 किलोमीटर लंबाई वाले इस संपर्क मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य पर करीब 1 करोड़ 25 लाख 46 हजार रुपये की लागत आएगी। सड़क के चौड़ीकरण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी । लंबे समय से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता महसूस हो रही थी।
सड़क विकास कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

शुभारंभ कार्यक्रम में कुमारी आशीष राजपूत जिला उपाध्यक्ष एटा बल्लू प्रधान नदराला भानु प्रताप सिंह बिट्टू राठौर शिवम मिश्रा सुधीर कुमार अखिलेश बिनु राठौर आक्षे लाल डॉ सतीश राजपूत पेशकार सिंह अजीत कुमार रामजीलाल विष्णु प्रधान सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा
