महाराजपुर में रहस्य मय तरीके से लाखों की चोरी, मेंन गेट का ताला बंद रहा अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखो के जेवरात उड़ाए

अलीगंज। थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जबकि में गेट का ताला लगा रहा घटना के समय मकान मालिक छत पर सो रहा था, जबकि उसकी मां बरामदे में और पिता गाय के पास लेटे हुए थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है।

गाय खत्म होने के बाद मकान मालिक रहा व्यस्त

मकान मालिक मुनीष कुमार पुत्र इंद्रेश सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनकी गाय खत्म हो गई थी। वह जेसीबी की व्यवस्था करने में व्यस्त हो गए। इसके बाद वह मकान की छत पर जाकर सो गए। उनकी मां नीचे बरामदे में लेटी थीं, जबकि उनके पिता गाय के पास लेटे हुए थे। मैन गेट का ताला बंद रहा इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

अलमारी का लॉकर तोड़कर ले गए जेवरात

मुनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह बाइक की चाबी लेने के लिए कमरे में गए। वहां अलमारी का का गेट व लॉकर भी खुला पड़ा था अलमारी की चाबी बेड के नीचे पड़ी थी और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने की चेन, हार, पायल, कानों के कुंडल, झाले और मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात गायब थे। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 15 से 16 लाख रुपये है।

पुलिस ने शुरू की जांच

चोरी की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में भी चोरी की वारदात को लेकर चर्चा और चिंता का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर चोरी गए जेवरात बरामद करने की मांग की है।

दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *