मजदूरी मांगने पर बवाल: राशन के बहाने बुलाकर मुनीम ने 6 मजदूरों को पीटा, पुलिस-प्रशासन हरकत में


अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र के भरपुरा गांव स्थित आर.डी. भट्टे पर मजदूरों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। मजदूरी मांगना मजदूरों को उस समय भारी पड़ गया, जब भट्टे के मुनीम ने उन्हें राशन देने के बहाने बुलाकर आधा दर्जन मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी मुनीम मौके से फरार हो गया, जिससे मजदूरों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।

राशन के बहाने बुलाकर किया हमलापीड़ित मजदूरों के अनुसार, वे लंबे समय से भट्टे पर काम कर रहे थे, लेकिन उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जब मजदूरों ने बार-बार अपने मेहनताना की मांग की, तो मुनीम उन्हें टालता रहा। आरोप है कि इसी बीच मुनीम ने मजदूरों को राशन देने के नाम पर बुलाया और जैसे ही मजदूर वहां पहुंचे, उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में करीब 6 मजदूर घायल हो गए।

https://x.com/i/status/2045711404884455508


मारपीट के बाद मुनीम फरार, मजदूरों में आक्रोश
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुनीम मौके से फरार हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में बिहार के मजदूर कोतवाली अलीगंज पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित मजदूर विक्रम, निवासी ग्राम अत्वलपुर, जिला मुंगेर (बिहार), ने आरोप लगाया कि वह और उसके साथी भरपुरा स्थित रामनरेश गुप्ता के भट्टे पर काम करते हैं और मजदूरी मांगने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मामला संज्ञान में आएगा, अलीगंज पुलिस को जांच के निर्देश दिए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वहीं थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि कुछ मजदूर कोतवाली आए थे, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है और फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
मजदूरों नघटना के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है। मजदूरों ने प्रशासन से बकाया मजदूरी दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *