नवनीत कुमार सिंह – मोतिहारी
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान 240 पीस ऑफिसर चॉइस 8PM एवं 23 पीस किंगफिशर बीयर बरामद की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी जब्त की। वाहन की जांच करने पर पता चला कि उक्त बाइक भोपतपुर थाना कांड संख्या 224/26 में लूटी गई मोटरसाइकिल है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।पहाड़पुर पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है, जबकि पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मौके पर सब इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह मौर्या,राजू गुप्ता,चौकीदार हारून अहमद, अजय कुमार,मुजम्मिल खान, एवं दर्जनों महिला पुरुष पुलिस बल मौजूद थे।
