रानीपुर पुलिस को सफलता: अवैध .32 बोर पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


बहराइच। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध .32 बोर देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिलगांव तिराहा मोड़ से बिलगांव जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।


पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमन राजपूत पुत्र स्वर्गीय धर्मराज, निवासी ग्राम चरई पुरवा, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर देशी पिस्टल और एक जिंदा .32 बोर कारतूस बरामद हुआ।


बरामदगी के आधार पर थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
बरामदगी:
01 अवैध देशी पिस्टल (.32 बोर)
01 जिंदा कारतूस (.32 बोर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *