इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान

संवाददाता | रांची

रांची सदर अस्पताल में डॉ. वंदिता के सौजन्य से इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची द्वारा सेवा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत डायलिसिस मरीजों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया तथा स्त्री रोग वार्ड में भर्ती महिला मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों, मरीजों एवं उनके परिजनों को बायो-मेडिकल वेस्ट (जैव-चिकित्सा अपशिष्ट) के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता बनाए रखने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने, पर्यावरण संरक्षण अपनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

अभियान में क्लब की अध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा, उपाध्यक्ष पूनम यादव, संपादक डॉ. शैल सिंह तथा सदस्याएँ स्वेता सिंह, कनक लता सहित कुल छह सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

क्लब की ओर से बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा एवं जनकल्याणकारी अभियान आयोजित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *