अलीगंज!अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपाचे वाईक सवारों ने एक वाईक सवार के तमचे की नोक पर रूपये छीनने का मामला सामने आया हैं. पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दीपक कुमार पुत्र रूप बहादुर निवासी ग्राम मोहन पुरा मौजा सुलामई थाना विछवा जनपद मैनपुरी का रहने बाला हैं बताया गया

कि वह 30 अगस्त 2026 को अपनी वाईक से मोहनपुरा से अलीगंज जा रहा था दोपहर लगभग देव तरा पेट्रोल पम्प से आगे सलबंतिया से पीछे सफ़ेद रंग की अपाचे वाईक पर तीन अज्ञात लोग मेरे साथ अपनी वाईक चलाने लगे और मेरी वाईक को रुकवा लिए और एक ने पीछे गर्दन तमचा रख दिया मेरी जेब में लगभग 41 हजार रूपये थे उन लोगों ने निकाल लिए और फरार हो गए काफ़ी खोजवीन के बाद कुछ पता नहीं चला अलीगंज पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी
कोतवाली प्रभारी अलीगंज रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाना पर तहरीर दी गयी घटना की जाँच जारी हैं. दिलीप सिंह अलीगज एटा
