फर्दपुरा में नाली के निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो किशोरियां घायल

अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट। इस घटना में दो किशोरियों गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरियों को सीएचसी भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगंज क्षेत्र के ग्राम फर्दपुरा में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। प्रथम पक्ष का आरोप है कि गांव के ही चिंटू पुत्र मंजू,पल्लू पुत्र लेखराज, शनि पुत्र शिवनाथ पानी के निकास को लेकर गाली गलॉच करने लगे जब प्रथम पक्ष में विरोध किया तभी उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में 17 वर्षीय शिक्षा तथा 13 वर्षीय प्रतीक्षा, पुत्री नौरंग सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल दोनों किशोरियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया।

थाना अध्यक्ष रुपेश वर्मा ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायल किशोरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। नाली के निकास को लेकर हुए विवाद के वास्तविक कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यो के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *