अलीगंज में पुलिस विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

अलीगंज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ रोडवेज बस स्टैंड पड़ाव से किया गया, जहां से पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।
तिरंगा यात्रा रोडवेज बस स्टैंड पड़ाव से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा पहुंची।

इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा गांधी चौराहे की ओर रवाना हुई। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
यात्रा के दौरान पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।

शांतिपूर्ण माहौल में तिरंगा यात्रा गांधी चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर उपस्थित पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। दिलीप सिह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *