अलीगंज में सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

अलीगंज कस्बे के बाईपास ईदगाह रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 37 वर्षीय सलीम पुत्र सफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल सलीम को सड़क से उठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि बाईपास ईदगाह रोड पर सलीम किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा किस वाहन या किस कारण से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल की मदद करते हुए परिजनों को घटना की सूचना दी।

समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया परीक्षण के बाद सलीम की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर एटा रेफर कर दिया गया।फिलहाल सलीम का उपचार जारी है।

हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में शामिल वाहन और चालक के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *