दिलीप सिंह अलीगज एटा
अलीगंज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो द्वारा क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसअवसर पर कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत अलीगंज कस्बे में महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं उनके आसपास के स्थानों की साफ-सफाई का अभियान भी चलाया गया। इस सफाई अभियान में मोहल्ला काजी गमा देवी मंदिर मातादीन चौराहा शिव मंदिर चमन नगरिया अंबेडकर मूर्ति मोहल्ला छैलालाल अंबेडकर मूर्ति व नगला पढ़ाओ मंदिर तक चला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से महापुरुषों की प्रतिमाओं तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की अपील की।

क्षेत्र विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल उनकी जयंती मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है।
इसके साथ ही विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मौन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस क्षेत्रीय विधायक के आवास से प्रारंभ होकर गांधी चौराहे होते हुए तहसील चौराहे से नगला पड़ाव पर संपन्न हुआ। जुलूस के माध्यम से भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों तथा विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने मौन रहकर विभाजन की त्रासदी को स्मरण किया और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस कार्यक्रम के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, विजेंद्र राजपूत, श्री रामविलास, गोपाल शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे
