अलीगंज। अलीगंज-मैनपुरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को अज्ञात बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटा और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया।

थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम सोंहार निवासी विकास कुमार अपनी मां ज्ञान देवी और जीजा के साथ बाइक से दहलिया गांव गए थे। विकास के अनुसार, उनकी ननिहाल दहलिया गांव में है। वह अपने जीजा के साथ बाइक से मां को ननिहाल से लेकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे अलीगंज-मैनपुरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से विकास, उनकी मां ज्ञान देवी और जीजा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए तीनों घायलों को सीएचसी अलीगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
दिलीप सिंह मडल ब्योरो एटा
