धान के खेत की मेड़ से फिसला किसान, सांप ने डसा

अलीगंज। क्षेत्र के ग्राम गौतम नगर गढ़िया में शनिवार सुबह धान के खेत की फसल देखने गए युवक को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालत स्थिर बताई जा रही है।

ग्राम गौतम नगर गढ़िया निवासी विनय पुत्र व्रतपाल शनिवार सुबह अपने धान के खेत में फसल देखने गया था। फसल देखने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी अचानक खेत की मेड़ से उसका पैर फिसल गया। नीचे सांप का बिल था और वहां मौजूद सांप ने विनय को डस लिया। सांप के डसने के बाद विनय की हालत बिगड़ने लगी।

खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और विनय को उपचार के लिए तत्काल सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे।

घायल विनय ने बताया कि वह धान की फसल देखने खेत गया था। लौटते समय मेड़ से पैर फिसलने पर नीचे बैठे सांप ने उसे डस लिया। दिलीप सिंह अलीगंज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *