पॉक्सो एक्ट जागरूकता को लेकर निकाली प्रभात फेरी

संतकबीरनगर। बुधवार को जनता इंटर कॉलेज धर्मसिंहवा में पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर धर्मसिंहवा मुख्य मार्ग और कस्बे के विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कतारबद्ध होकर चल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को बाल शोषण के प्रति जागरूक किया। तख्तियों पर ‘चुप रहना अब भूल जाओ, पॉक्सो कानून का साथ पाओ’, ‘मासूमों पर वार नहीं, अब सहेंगे अत्याचार नहीं’, ‘बाल शोषण के विरुद्ध भारत है एकजुट’ और ‘बच्चों को दें सुरक्षित कल, पॉक्सो कानून है इसका हल’ जैसे संदेश लिखे थे।इस दौरान शिक्षक अमरजीत, अजय कुमार, धर्मवीर चौधरी, गुलाम वारिस, सुरेंद्रनाथ, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, कृष्ण मोहन सिंह, अब्दुल करीम रिजवान एवं जयंती मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *