बंदर के आतंक से परेशान मोहल्लेवासी, सभासद ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नंबर 11 छिबरा पूर्वी में पिछले कई दिनों से बंदर के आतंक से मोहल्लेवासी परेशान हैं। बंदर के कारण लोगों में भय बना हुआ है और किसी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।
मामले को लेकर वार्ड नंबर 11 के सभासद वसी अहमद पुत्र रोजन ने उपजिलाधिकारी मेंहदावल को प्रार्थना पत्र देकर बंदर को पकड़वाने की मांग की है। सभासद ने बताया कि इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित कर बंदर को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *