पूर्व में निस्तारित पारिवारिक विवादों के मामलों में लिया गया फीडबैक, जागरूकता के लिए वितरित किए गए पंपलेट
बहराइच। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना कोतवाली मूर्तिहा में मिशन शक्ति टीम द्वारा एक दिवसीय सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व में सफल सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित किए गए मामलों से संबंधित पति-पत्नी एवं उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान संबंधित दंपतियों एवं अभिभावकों से सुलह-समझौते के बाद की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया गया।

साथ ही, सफल सुलह के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार सामग्री और पंपलेट वितरित किए। अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पारिवारिक विवादों के समाधान को प्रोत्साहित करने तथा समाज में आपसी सौहार्द और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
