नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मलाही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर ताश खेल रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया है।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई छापेमारी मिली जानकारी के अनुसार, मलाही थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक संदिग्ध ठिकाने पर औचक कार्रवाई की।

पुलिस की इस अचानक हुई दबिश से जुआरियों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।नकद और ताश की गड्डी बरामद छापमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए में इस्तेमाल हो रही ताश की गड्डी और कुल ₹4,630 नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है।आगे की कानूनी कार्रवाई जारी इस संबंध में मलाही थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी जुआरियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के अन्य असामाजिक तत्वों में भी खौफ देखा जा रहा है।
