नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी शरदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के मद्देनजर मोतिहारी में प्रशासनिक चौकसी पूरी तरह से चाक-चौबंद नजर आ रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख पूजा पंडालों का औचक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों तथा पूजा समिति के पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।सुरक्षा और शांति व्यवस्था सर्वोपरि निरीक्षण के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मोतिहारी में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने पंडालों में उमड़ने वाली भारी भीड़, ट्रैफिक प्रबंधन, और महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।पूजा समिति और पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए। पंडालों के पास आने-जाने के रास्तों को स्पष्ट रखने और बैरिकेडिंग की पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि आपातकालीन स्थिति में कोई समस्या न हो।
सीसीटीवी और वीडियोग्राफी सभी प्रमुख पूजा पंडालों और उसके आसपास के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।त्योहार के दिनों में शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया।

अराजक तत्वों पर पैनी नजर हुड़दंगियों, शोहदों और अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपीलएसपी स्वर्ण प्रभात ने शहरवासियों और पूजा समितियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा का पर्व मनाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मोतिहारी पुलिस हर पल नागरिकों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। इस दौरान स्थानीय थाना प्रभारी और अन्य वरीय पुलिस अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
