नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी। मलाही थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के सोनवल बाजार के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 85 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, साथ ही उनके पास से तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार, मलाही थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनवल बाजार के आसपास अवैध शराब का कारोबार और तस्करी की जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष के निर्देशानुसार पुलिस बल की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनवल बाजार के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की।दो तस्कर गिरफ्तार, कानूनी प्रक्रिया जारीछापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब कुल 85 लीटर जब्त की। इसके साथ ही मौके से दो तस्करों को भी धर दबोचा गया। पुलिस ने उनकी दोनों बाइकों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।मलाही पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
