जाहरमाई मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 51 कन्याओं को कराया भोज

मनोकामना पूरी होने पर कैलाश चंद्र ने मां जाहरमाई के दरबार में की पूजा-अर्चना, चुनरी चढ़ाकर लिया आशीर्वा

अलीगंज। क्षेत्र के किरोड़ी खैराबाद स्थित मां जाहरमाई मंदिर में मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। श्रद्धालु कैलाश चंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य में सुधार होने पर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और 51 कन्याओं को भोज कराकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए।

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व कैलाश चंद्र का दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर परिजन काफी चिंतित थे। इस कठिन समय में कैलाश चंद्र ने मां जाहरमाई के दरबार में पहुंचकर मनौती मांगी थी कि स्वास्थ्य में सुधार होने पर वह 51 कन्याओं को भोज कराएंगे। मां की कृपा से स्वास्थ्य में लाभ होने पर उन्होंने अपनी मनौती पूरी करते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना की और कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया।

इस धार्मिक आयोजन में परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंशु, मोनू, निर्मला देवी, मंजू देवी और विनीता देवी ने मां जाहरमाई को चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

मंदिर में पूजा-अर्चना और कन्या भोज के दौरान श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति और निरोगी जीवन की प्रार्थना की। मनोकामना पूरी होने पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने भक्तों की अटूट आस्था को प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *