झींगहाघाट पुल के पास नदी में डूबा 12 वर्षीय बालक, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के झींगहाघाट पुल के पास शुक्रवार शाम नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची और बालक की तलाश के लिए अभियान शुरू कराया।

जानकारी के अनुसार, बसीरगंज निवासी युवराज वाजपेई पुत्र अर्जुन वाजपेई झींगहाघाट पुल के पास नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसके नदी में डूबने की आशंका जताई गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

थानाध्यक्ष की निगरानी में तलाश अभियान

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के तैराक जवानों और गोताखोरों की मदद से नदी में बालक की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहकर बचाव एवं तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल बालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *