भारी बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं का हो रहा विसर्जन झिंगहाघाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नगर पालिका ने की बेहतर व्यवस्थाएं

आकाश मिश्र बहराइच

बहराइच। शुक्रवार को जिले में भारी बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन और नगर पालिका की ओर से घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर के झिंगहाघाट सहित प्रमुख विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। भारी बारिश के कारण नदी के जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घाटों पर मौजूद लोगों को नदी के किनारे जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। विशेष रूप से बच्चों को घाटों से दूर रखने के लिए अभिभावकों से अपील की गई है।

प्रशासन की ओर से लोगों से कहा गया है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित सुरक्षित स्थानों का ही प्रयोग करें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। नगर पालिका की ओर से घाटों पर साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा कर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रशासन ने भारी बारिश के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *