रूपईडीहा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 15 लाख की अफीम बरामद

बहराइच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रूपईडीहा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला को 1.290 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नेपाली महिला मनिषा बूढ़ा थोकी (38) निवासी जिला रुकुम, नेपाल के कब्जे से अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रूपईडीहा में मु0अ0सं0 275/2026, धारा 8/18(C) NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

पुलिस ने अफीम के अलावा एक एंड्राइड मोबाइल फोन, 220 रुपये भारतीय मुद्रा और 420 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *