संग्रामपुर थाना परिसर में 42 अपराधियों का हुआ आपराधिक परेड, थानाध्यक्ष ने दी सख्त हिदायत


नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर में लगभग 42 अपराधियों का विधिवत आपराधिक परेड कराया गया।इस परेड में मुख्य रूप से शराब कारोबारी, और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्ति शामिल थे।

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।अपराधियों को दी गई सख्त चेतावनी परेड के दौरान थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने सभी अपराधियों को व्यक्तिगत रूप से समझा दी और भविष्य में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त न होने की सख्त हिदायत दी।

उन्होंने सभी को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि भविष्य में किसी भी आपराधिक मामले में उनकी संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही सभी को क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया गया।

अपराधी रजिस्टर में दर्ज कराए गए हस्ताक्षर कार्रवाई की प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित व्यक्तियों से थाने के अपराधी रजिस्टर में हस्ताक्षर भी कराए गए।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के अभियानों का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और थाना क्षेत्र में आम जनता के लिए भयमुक्त माहौल तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *