
संतकबीरनगर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सांथा मंडल की मासिक बैठक ब्लॉक परिसर में मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नाथ वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विपिन वर्मा, मंडल महामंत्री सौरभ राय, ईश्वर चंद्र शुक्ल, अवधेश ठाकुर, नरेंद्र त्रिपाठी, रामप्रवेश शुक्ल, लक्ष्मी शंकर शुक्ल, सेक्टर अध्यक्ष महेश वर्मा, झींगुर प्रसाद गुप्ता समेत सभासद, ग्राम प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
