गौरीराई में घर के अंदर महिला मृत मिली, पुलिस जांच में जुटी

कमरे में रो रही थीं दो मासूम बच्चियां, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई

संतकबीरनगर।धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गौरीराई गांव में गुरुवार को 32 वर्षीय महिला की मौत की सूचना से गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य विधिक प्रक्रिया शुरू की।पुलिस के अनुसार, गौरीराई निवासी कुसुम पत्नी बबलू अपने घर के कमरे में मृत मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे में मौजूद उनकी पांच वर्षीय बेटी परी और तीन वर्षीय बेटी अनन्या को बाहर निकाला। दोनों बच्चियां कमरे में रो रही थीं। महिला आरक्षी की मदद से शव को नीचे उतारकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।बताया गया कि मृतका के पति बबलू सहित चार भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। घर पर सास-ससुर और बच्चे रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने बताया कि मामले में पंचायतनामा सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *