जनकल्याणकारी योजनाओं से सजा अलीगंज ब्लॉक, विधायक ने किया मेले का शुभारंभ


उज्ज्वला से आवास तक हर योजना का लगा स्टॉल, स्वास्थ्य-पशु चिकित्सा और कृषि विभाग ने भी दी जानकारीगर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों को खीर खिलाकर कराया अन्नप्राश विकासखंड अलीगंज परिसर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी मेले एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया।

मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ने एक-एक कर सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं तथा पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी लेते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब जरूरतमंद और पात्र परिवार तक उसका लाभ पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों से भी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार लाभ उठाने का आह्वान किया। मेले में उज्ज्वला गैस कनेक्शन से संबंधित स्टॉल ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रहा। यहां गैस कनेक्शन से जुड़ी योजना और पात्रता की जानकारी दी गई। आवास योजना के स्टॉल पर ग्रामीणों को पात्रता, आवेदन और आवास से संबंधित प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

पशु चिकित्सा विभाग ने भी स्टॉल लगाकर पशुपालकों को पशुओं के उपचार, देखभाल और विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि आंगनबाड़ी विभाग की ओर से पोषण और बाल विकास से संबंधित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया गया।

कृषि विभाग के स्टॉल पर किसानों को खेती से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं और विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। विधायक ने सभी स्टॉलों पर पहुंचकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में जनकल्याण के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी प्रमुखता दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। इसके बाद छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण और बच्चों के खानपान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

मेले में पहुंचे ग्रामीणों ने अलग-अलग विभागों के स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत, एडीओ पंचायत राकेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *